शादियों का मौसम जोरों पर है, और लोग अपने जीवनसाथी की तलाश में जुटे हुए हैं। हालांकि, कई लोग निजी कारणों से चाहकर भी शादी नहीं कर पाते। इसी समस्या का समाधान चीन ने बड़े ही अनोखे तरीके से पेश किया है। शंघाई में हर हफ्ते एक विशेष ‘शादी की मंडी’ लगती है, जो इस मामले में बेहद खास है।इस मंडी में माता-पिता और रिश्तेदार अपने अविवाहित बच्चों के लिए जीवनसाथी खोजने आते हैं। यहां लड़के-लड़कियों की बायोडेटा दीवारों, तारों और जमीन पर चिपकी होती हैं। इन बायोडेटा में उनकी उम्र, नौकरी, आय, शिक्षा और व्यक्तिगत रुचियों से संबंधित जानकारी होती है। लोग इन बायोडेटा को देखकर अपने बच्चों के लिए पार्टनर चुनते हैं।
