Get App

8 साल के CEO के हाथ लगा तगड़ा जैकपॉट, Shark Tank ने दिया 50,000 डॉलर का ऑफर

शार्क टैंक अमेरिका में आठ साल के CEO ने इनवेस्टमेंट लेकर इतिहास रच दिया। इस बच्चे के बेसबॉल गेम से जुड़े इनवेंशन को देखते हुए इसे 20 प्रतिशत के स्टेक पर 50,000 डॉलर का इनवेस्टमेंट दिया गया। इसी के साथ शार्क ने वादा किया कि वो उन्हें बेहतरीन बेसबॉल प्लेयर्स के साथ साथ अच्छे स्पोर्ट्स रिटेलर्स से भी मिलाएंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2023 पर 1:48 PM
8 साल के CEO के हाथ लगा तगड़ा जैकपॉट, Shark Tank ने दिया 50,000 डॉलर का ऑफर
आठ साल के Gavin ने शार्क टैंक अमेरिका में हाल ही में अपने प्रोडक्ट की पिच दी

शार्क टैंक इंडिया में आपने कई एंत्रेप्रेन्योर्स को डील मिलते हुए देखा होगा। कुछ इसमें से पढ़े-लिखे बिजनेस की दुनिया के दिग्गज होते हैं, तो कुछ सिर्फ अपने आइडियाज के दम पर मेंटोरशिप के लिए आते हैं। वहीं कुछ पिच इतनी खास होती हैं कि भले ही उन्हें डील्स ना मिले लेकिन उनके प्रोडक्ट में दम होता है। इसी बीच शार्क टैंक अमेरिका में एक आठ साल के सबसे युवा एंत्रप्रेन्योर ने कमाल की डील को लॉक कियाया। Glove Wrap के CEO Gavin Batarse को हाल ही में शार्क टैंक अमेरिका के लेटेस्ट एपिसोड में 50,000 डॉलर (41,62,995 रुपए) की इनवेस्टमेंट दी गई।

ग्लव रैप क्या है

CNBC के मुताबिक आठ साल के Gavin ने शार्क टैंक अमेरिका में हाल ही में अपने प्रोडक्ट पर पिच दी। उन्होंने एक ऐसा इलास्टिक बैंड बनाया है जो किसी भी बेसबॉल प्लेयर को अपने नए ग्लव में एडजस्ट होने में मदद करेगा। गैविन ने अपने पिता और बहन की मदद से अपने प्रोडक्ट को रिप्रेजेंट किया। उनके इस प्रोडक्ट से दो शार्क इतना इंप्रेस हुए कि उन्होंने बिजनेस में इनवेस्ट करने की इच्छा जाहिर कर दी।

जानिए कैसे करता है ग्लव रैप काम

Glove Wrap एक खास तरह का इलास्टिक बैंड है जिसकी लंबाई, चौड़ाई और मोटाई किसी भी बेसबॉल के खिलाड़ी को उसके दस्ताने में फिट होने में मदद करेगी। गैविन ने बताया कि ग्लव के बीच एक बॉल रखिए और इसे ग्लव रैप से कवर कर लीजिए। परिवार ने 50,000 डॉलर की इनवेस्टमेंट 20 प्रतिशत के स्टेक पर ली है। गेस्ट शार्क माइकल, स्पोर्ट्स रिटेलर फैनाटिक्स के CEO हैं जिन्होंने ये ऑफर गैविन को दिया है।

TCS ने जारी किया अपने एंप्लॉयीज के लिए ड्रेस कोड, ऑफिस में पहन पाएंगे सिर्फ फुल स्लीव शर्ट्स के साथ ट्राउजर!

पहले भी आ चुके हैं युवा एंत्रप्रेन्योर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें