TCS ने जारी किया अपने एंप्लॉयीज के लिए ड्रेस कोड, ऑफिस में पहन पाएंगे सिर्फ फुल स्लीव शर्ट्स के साथ ट्राउजर!

TCS ने महामारी के बाद अपने ऑफिस से काम करने के लिए एंप्लॉयीज को बुलावा भेज दिया है। वर्क फ्रॉम होम की फैसिलिटी को बंद कर दिया गया है। ऐसे में ऑफिस आने के लिए अब एंप्लॉयीज को एक ड्रेस कोड का पालन करना होगा। कंपनी ने अपनी इस पॉलिसी में मीटिंग्स से लेकर हफ्ते के पांचों दिन पहने जाने वाले कपड़ों के ऑप्शंस की लिस्ट शेयर कर दी है।

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 12:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
TCS एसोसिएट्स किसी भी बिजनेस मीटिंग, क्लाइंट विजिट, एक्सटर्नल फोरम पर ऑर्गेनाइजेशन को रिप्रेजेंट करने के लिए बिजनेस फॉर्मल पहनेंगे

TCS (टाटा कंसल्टेंसि सर्विस) ने अपने ज्यादातर एंप्लॉयीज का वर्म फ्रॉम होम कैंसिल कर दिया है। अब एंप्लॉयीज को हफ्ते में पांच दिन ऑफिस आना कंपल्सरी है। ज्यादातर लोग जिन्होंने महामारी के दौरान काम करना शुरू किया था उनके लिए वर्क फ्रॉम ऑफिस एक नया एक्सपीरिएंस होने वाला है। ऐसे में आईटी कंपनी अपनी वर्कफॉर्स पर काम करने के लिए तैयार है। TCS अपने सभी एंप्लॉयीज के लिए वर्क फ्रॉम ऑफिस के लिए ड्रेस कोड लेकर आ गई है।

एंप्लॉयीज को भेजा मेल

TCS के चीफ HR मिलिंद लक्कड़ ने सभी एंप्लॉयीज को एक मेल भेजा है जिसमें उन्होंने सभी को ड्रेस कोड पॉलिसी फॉलो करने के निर्देश दिए हैं। मेल में लिखते हैं कि ये हमारे ग्लोबल स्टेकहोल्डर्स पर बेहतर प्रभाव के लिए शुरू किया जा रहा है। ड्रेस कोड पॉलिसी में सही तरह से तैयार होने पर क्लियर गाइडेंस दी गई है। पिछले दो सालों में काफी ज्यादा मात्रा में एसोसिएट्स ने हमें ज्वाइन किया है। हाइब्रिड और वर्चुअल मॉडल से निकलने के बाद ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें TCS के मूल्यों और इसके तौर तरीकों से जोड़कर रखें।

ड्रेस कोड पॉलिसीसोमवार से लेकर गुरुवार के लिए बिजनेस कैजुअल्स

फॉर्मल फुल स्लीव शर्ट्स फॉर्मल ट्राउजर में टक की हुई (सॉलिड कलर्स, चेक, स्ट्राइप शर्ट्स)

फॉर्मल स्कर्ट्स या बिजनेस ड्रेसेस (न्यूट्रल और सॉलिड कलर्स)


साड़ी और नी-लैंथ कुर्ता

फॉर्मल शूज, मॉकासिन्स, फ्लैट्स, हील्स, पंप्स, ड्रेस सैंडल्स

शुक्रवार के दिन स्मार्ट कैजुअल्स

कैजुअल, हाफ स्लीव शर्ट्स, कॉलर्ड टी शर्ट्स, गोल्फ/पोलो शर्ट्स और टर्टल नेक

स्मार्ट कैजुअल ट्राउजर, खाकी, चीनोज, स्ट्रेट कट और फुल लेंथ जीन्स

कुर्ती, प्रिंटेट ब्लाउजेज और स्कर्ट

स्नीकर, मॉकासिन्स, सुइड शूज

फॉर्मल इवेंट और क्लाइंट विजिट

X पर पोस्ट करने से लेकर, लाइक और कमेंट के भी देने पड़ेंगे पैसे, जल्द शुरू होगी नए सब्सक्रिप्शन मॉडल की टेस्टिंग

TCS एसोसिएट्स किसी भी बिजनेस मीटिंग, क्लाइंट विजिट, एक्सटर्नल फोरम, टाउनहॉल और खास अवसर पर ऑर्गेनाइजेशन को रिप्रेजेंट करने के लिए बिजनेस फॉर्मल पहनेंगे। इन खास अवसरों पर एंप्लॉयीज क्या पहनेंगे वो ये लिस्ट देख सकते हैं

बिजनेस सूट (न्यूट्रल और सॉलिड कलर)

फॉर्मल फुल स्लीव शर्ट ट्राउजर के भीतर टक की हुई

फॉर्मल स्कर्ट/ बिजनेस ड्रेस (न्यूट्रल और सॉलिड कलर्स)

साड़ी और सलवार सूट

फॉर्मल शूज/ फॉर्मल फुटवियर (न्यूट्रल कलर)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।