X पर पोस्ट करने से लेकर, लाइक और कमेंट के भी देने पड़ेंगे पैसे, जल्द शुरू होगी नए सब्सक्रिप्शन मॉडल की टेस्टिंग

Elon Musk लगातार एक्स में बदलाव पर बदलाव करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ महीनों पहले ही यूजर्स को ब्लू टिक के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल बेचने के बाद अब वो नए यूजर्स के लिए भी एक्स को महंगा करने जा रहे हैं। कुल मिलाकर अब कोई भी मुफ्त में इस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। एक लाइक और शेयर के लिए भी आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 9:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एलॉन मस्क का नया सब्सक्रिप्शन मॉडल जानिए हर अपडेट

ट्विटर के नाम से चर्चित एक्स पर तेजी से अब एक और बदलाव होने जा रहा है। 17 अक्टूबर को एक्स ने बताया कि वो जल्द ही एक नए सब्सक्रिप्शन मॉडल को टेस्ट करने वाले हैं। इस मॉडल के तहत हर यूजर को इस ऐप के बेसिक फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए भी सालाना एक डॉलर की फीस देनी पड़ेगी। इस नए सब्सक्रिप्शन को ‘Not A Bot’ का नाम दिया गया है। बता दें कि इस नए मॉडल के तहत हर यूजर को लाइक, रिपोस्ट, पोस्ट को बुकमार्क करने जैसे फीचर्स के भी पैसे देने होंगे।

स्पैमर्स से बचने के लिए किया जा रहा है इंट्रोड्यूस

इस नए सब्सक्रिप्शन मॉडल को बॉट और स्पैमर्स से निजात के लिए इंट्रोड्यूस किया जा रहा है। एक्स के सब्सक्रिप्शन की ये फीस हर देश में एक्सचेंज रेट के हिसाब से अलग रहेगी। एक्स ने बताया कि ये नया तरीका सबसे पहले न्यूजीलैंड और फिलीपीन में शुरू किया जाएगा। इस नए टेस्ट में नए यूजर्स को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप सब्सक्रिप्शन नहीं लेना चाहते हैं तो आप सिर्फ पोस्ट को देख और पढ़ ही पाएंगे। वीडियोज को देखना और अकाउंट्स को फॉलो करना ही आपके हाथ में रहेगा।


Cello World, ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक और ASK Automotive के IPO जल्द; सेबी से मिली मंजूरी

बॉट की समस्या से निपटने की एक और पहल

एलॉन मस्क ने हमेशा से ही बॉट को एक समस्या बताया है। बीते साल कंपनी को खरीदने के बाद से लगातार इसमें कई बदलाव किए गए। जिसमें से यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने जैसा जरूरी काम भी शामिल है। इन नए बदलावों की मदद से एलॉन मस्क इस ऐप की ऑथेंटिसिटी को बढ़ाना चाहते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।