Cello World, ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक और ASK Automotive के IPO जल्द; सेबी से मिली मंजूरी

इन तीनों कंपनियों के IPO संबंधी आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है। इसके साथ ही इन कंपनियों के लिए अपने-अपने IPO लाने का रास्ता साफ हो गया है। सेलो वर्ल्ड और ASK ऑटोमोटिव का IPO पूरी तरह से OFS (Offer for Sale) होने की वजह से इससे मिलने वाली पूरी राशि, विक्रेता शेयरधारकों के पास जाएगी और कंपनियों को कोई पैसा नहीं मिलेगा

अपडेटेड Oct 18, 2023 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 629 करोड़ रुपये का IPO लाने की मंजूरी मांगी थी।

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने सेलो वर्ल्ड (Cello World), ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक और ASK ऑटोमोटिव को IPO लाने की मंजूरी दे दी है। इन कंपनियों ने सेबी (Securities and Exchange Board of India) के समक्ष मंजूरी के लिए आवेदन जून से अगस्त 2023 के दौरान किया था। सेबी की वेबसाइट पर मंगलवार को डाली गई सूचना के मुताबिक, इन तीनों कंपनियों के IPO संबंधी आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है। इसके साथ ही इन कंपनियों के लिए अपने-अपने IPO लाने का रास्ता साफ हो गया है। IPO डॉक्युमेंट्स के मुताबिक, घरेलू इस्तेमाल के सामान और स्टेशनरी बनाने वाली सेलो वर्ल्ड ने IPO के तहत प्रमोटर्स की तरफ से 1,750 करोड़ रुपये का OFS (Offer for Sale) लाने का प्रस्ताव रखा है। कंपनी के IPO में नए शेयर जारी नहीं होंगे।

इश्यू में 10 करोड़ रुपये तक के शेयर पात्र कर्मचारियों के लिए रिजर्व रहेंगे। OFS के तहत प्रदीप घीसूलाल राठोड़, पंकज घीसूलाल राठोड़, गौरव प्रदीप राठोड़, संगीता प्रदीप राठोड़, बबीता पंकज राठोड़ और रुचि गौरव राठोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे। सेलो वर्ल्ड तीन कैटेगरी में प्रोडक्ट बनाती है- कंज्यूमर हाउसवेयर, राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स और स्टेशनरी, मोल्डेड फर्नीचर और संबंधित प्रोडक्ट्स।

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक IPO


ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 629 करोड़ रुपये का IPO लाने की मंजूरी मांगी थी। इसमें 486.74 करोड़ रुपये के नए शेयर होंगे, जबकि 142.3 करोड़ रुपये का OFS रहेगा। OFS में ESAF फाइनेंशियल होल्डिंग्स, PNB MetLife India Insurance Company, Bajaj Allianz Life Insurance Company शेयरों की बिक्री करेंगे। बैंक में 62.46 प्रतिशत हिस्सेदारी ESAF फाइनेंशियल होल्डिंग्स के पास है। वहीं 4.75% हिस्सेदारी PNB MetLife India Insurance Company और 3.89 प्रतिशत हिस्सेदारी Bajaj Allianz Life के पास है। नए शेयर जारी करने से आए पैसे का इस्तेमाल ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक के टीयर 1 कैपिटल बेस को मजबूत करने में किया जाएगा।

सरकार ने डॉमेस्टिक क्रूड पर विंडफॉल टैक्स घटाया, डीजल एक्सपोर्ट और ATF को लेकर भी कटौती

ASK ऑटोमोटिव

ASK ऑटोमोटिव के इश्यू में प्रमोटर्स की तरफ से 2,95,71,390 शेयरों का OFS लाने की योजना है। इसमें भी फ्रेश शेयर जारी नहीं होंगे। फिलहाल कंपनी में कुलदीप सिंह राठी के पास 41.33 प्रतिशत और विजय राठी के पास 32.3 प्रतिशत हिस्सेदारी है। गुरुग्राम की ASK Automotive भारत में टूव्हीलर्स के लिए ब्रेक शू और एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम्स के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरर्स में से एक है। FY22 में इसका मार्केट शेयर करीब 50 प्रतिशत था। सेलो वर्ल्ड और ASK ऑटोमोटिव का IPO पूरी तरह से OFS होने की वजह से इससे मिलने वाली पूरी राशि, विक्रेता शेयरधारकों के पास जाएगी और कंपनियों को कोई पैसा नहीं मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।