Get App

Shark Tank India 2: ज्योति के स्टार्टअप में निवेश के लिए भिड़ गए शार्क, TeaFit को मिले करोड़ों रुपये, जानिए कैसे हुआ कमाल

Shark Tank India 2: पटना की रहने वाली ज्योति भरद्वाज ने भी शार्क टैंक इंडिया शो में शिरकत की। उनका बिजनेस शो के सभी जजों को इतना ज्यादा पसंद आ गया है कि निवेश के लिए सभी जज आपस में भिड़ गए। सभी जजों ने एक से बढ़कर शानदार ऑफर दिए। आखिरी में 8 फीसदी इक्विटी पर यह डील फाइनल हो गई

Curated By: Jitendra Singhअपडेटेड Jan 22, 2023 पर 3:12 PM
Shark Tank India 2: ज्योति के स्टार्टअप में निवेश के लिए भिड़ गए शार्क, TeaFit को मिले करोड़ों रुपये, जानिए कैसे हुआ कमाल
ज्योति भरद्वाज के ब्रांड टीफिट पर हुई पैसों की बारिश

Shark Tank India 2: नए कारोबारियों को अपने नए विचारों को उड़ान देने वाला बिजनेस रियलिटी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ का दूसरा सीजन शुरू हो चुका है। पहले सीजन की तरह फिर से सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में स्टार्टअप एंटरप्रेन्योर (Entrepreneur) अपनी कंपनी के लिए फंड जुटाने के लिए शार्क्स के सामने पिच करते हैं। शो के जज अगर उस पिच से खुश होते हैं तो उनके बिजनेस में अपना पैसा लगाते हैं। इसके बदले में वो उनसे इक्विटी लेते हैं। इस शो में बिहार के पटना की रहने वाली ज्योति भारद्वाज (Jyoti Bhardwaj) भी पहुंचीं। उनका बिजनेस मॉडल शो के शार्क्स को इतना पसंद आया कि उसमें पैसा लगाने के लिए वो आपस में भिड़ गए।

फिलहाल ज्योति अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए मुंबई में रहती हैं। शो में वो अपना ब्रांड टीफिट (TeaFit) लेकर आईं थी। ज्योति जहा कहीं भी जाती हैं। वो अपने 2 बॉडीगार्ड लेकर जरूर जाती हैं। ये बॉडीगार्ड कोई और नहीं बल्कि उनके दो छोटे बच्चे हैं। जिन्हें देखकर शार्क भी गदगद हो गए। जजों का कहना है कि ये बॉडीगार्ड तो बहुत ही क्यूट हैं।

जानिए क्या है ज्योति का ब्रांड टीफिट

ज्योति भारद्वाज टीफिट (TeaFit) नाम की कंपनी चलाती हैं। उन्होंन शुगरफ्री प्रोडक्ट टीफिट को साल 2021 में शुरू किया था। उनकी सास ने इस बिजनेस में सबसे निवेश किया था। वो अपनी बहू को सपोर्ट करती हैं। ताकि वो और आगे बढ़ सके। शो में भी वो ज्योति के साथ आई थीं। इस बिजनेस को और बड़ा आकार देने के लिए वो फंड जुटाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने शार्क से 3 फीसदी इक्विटी पर 50 लाख रुपये की मांग की। ज्योति भारद्वाज की टीफिट 15 हर्ब्स को मिलाकर अपने ड्रिंक्स बनाती हैं,जिसमें जीरो कैलोरी है। अभी तक 20,000 से ज्यादा ग्राहक टी फिट के साथ जुड़ चुके हैं। ज्योति और उनके बच्चों ने मिलकर जजों के सामने अपने ब्रांड को पिच किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें