Get App

Shark Tank India 2: पाटिल काकी के बिजनेस में जजों ने की पैसों की बारिश, 5,000 से 3 करोड़ का टर्नओवर, जानिए पूरी कहानी

Shark Tank India 2: मुंबई की बिजनेसवीमेन गीता पाटिल ने साल 20217 में 5000 रुपये से स्नैक्स का बिजनेस शुरू किया था। आज उनका कारोबार 3 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अनुपम मित्तल और पीयूष बंसल ने 40 लाख रुपये निवेश का ऐलान किया है। शुगर कॉस्मेटिक्स की विनीता सिंह और बोट के अमन गुप्ता ने भी निवेश में दिलचस्पी दिखाई

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jan 13, 2023 पर 9:35 AM
Shark Tank India 2: पाटिल काकी के बिजनेस में जजों ने की पैसों की बारिश, 5,000 से 3 करोड़ का टर्नओवर, जानिए पूरी कहानी
गीता पाटिल को पाटिल काकी के नाम से जाना जाता है

Shark Tank India 2: पॉपुलर बिजनेस रियलिटी टीवी शो शार्क टैंक इंडिया के दूसरा सीजन भी सुर्खियों में है। नए-नए बिजनेसमैन अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ऐसे ही दूसरे सीजन में मुंबई गीता पाटिल भी रातों रात स्टार बन गईं। पाटिल ने साल 2017 में सिर्फ 5000 रुपये से स्नैक्स का बिजनेस शुरू किया था। आज करोड़ों का टर्नओवर हो गया है। गीता पाटिल को लोग प्यार से पाटिल काकी के नाम से बुलाते हैं। पाटिल काकी और उनकी टीम उस समय हैरान रह गई। जब शार्क टैंक पर शो में आने के बाद उनकी वेबसाइट पर विजिट करने वालों की संख्‍या लाखों में पहुंच । आलम ये रहा कि भारी ट्रैफिक के कारण उनकी वेबसाइट ही क्रैश हो गई।

47 साल की गीता पाटिल होममेड स्नैक्स बिजनेस चलाती हैं। वह अपने बेटे विनीत और उसके दोस्त दर्शील के साथ मुंबई में यह काम काज कर रही हैं। पाटिल काकी हाल में ही शार्क टैंक इंडिया शो में पहुंची। उनके इस बिजनेस में कई जजों ने निवेश में दिलचस्पी दिखाई।

मिला 40 लाख रुपये का निवेश

इनमें शुगर कॉस्मेटिक्स की विनीता सिंह, लेंसकार्ट के पीयूष बंसल, shaadi.com के अनुपम मित्तल और बोट के अमन गुप्ता शामिल हैं। अमन गुप्ता (Aman Gupta) ने पाटिल काकी को 5 फीसदी इक्विटी के बदले 40 लाख रुपये के निवेश का ऑफर किया। इस ऑफर में बिजनेस की वैल्यूएशन 8 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं अनुपम मित्तल ने 4 फीसदी इक्विटी के बदले 40 लाख रुपये के निवेश का ऑफर किया। पीयूष बंसल ने भी 40 करोड़ रुपये निवेश का ऑफर किया। पाटिल काकी ने पीयूष और अनुपम मित्तल के ऑफर को स्वीकार कर लिया। होममेकर से करोड़पति बनीं गीता पाटिल का स्नैक्स बिजनेस करती है। उनकी कंपनी पाटिल काकी ब्रांड के नाम से स्नैक्स बेचती हैं। चकली, चिवड़ा, पूरनपोली, मोदक और कई तरह के लड्डू उनके स्नैक्स में शामिल है। वे अपने ऑथेन्टिक महाराष्ट्रियन डिशेज मुंबई और पुणे में बेचते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें