Shark Tank India के दूसरे सीजन में इस प्रोडक्ट पर जजों में बहस, यूजर्स ने जताई नाराजगी

शार्क टैंक इंडिया के दूसरा सीजन में सोशल मीडिया के यूजर्स को कुछ खास रास नहीं आ रहा है। जिस तरह के पिच आ रहे हैं और जज अपने रिएक्शन दे रहे हैं। उसकी सोशल मीडिया में जमकर निंदा हो रही है। यूजर्स तो यह भी कह रहे हैं कि अगर अशनीर ग्रोवर होते तो क्या जवाब देते

अपडेटेड Jan 14, 2023 पर 2:28 PM
Story continues below Advertisement
अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता के रिएक्शन पर यूजर्स ने जताई नाराजगी

शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में आने वाले हर पिच के लिए मिला जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। पिछले एपिसोड में एक टीचर ने अपना एक ऐसा ज्वैलरी प्रोडक्ट पेश किया जो ब्रेस्ट मिल्क दांत और बालों से बना हुआ था। इस प्रोडक्ट को लेकर शार्क टैंक के जज आपसे में EWW (झगड़ते) नजर आए थे। इस एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने टीचर को हैंडल करने के जजों के तरीके और उसके प्रोडक्ट को लेकर आलोचना की है।

एक ट्विटर यूजर ने जज अनुपम मित्तल के रवैये को लेकर निराशा जाहिर की है। यूजर्स का कहना है कि अनुपम मित्तल सर आज शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 के इस एपिसोड में प्रीति के बॉडी फ्लूड ज्वैलरी को लेकर हुए तमाशे को देखा। यह अपने में भेदभाव और अस्वीकार्य है। सम्मान पूर्वक मैं आपसे कहना चाहता हूं यह उसका विशेषाधिकार है।

यूजर्स ने किए कई कमेंट्स


वहीं एक और दूसरे यूजर ने इस मामले में अमन गुप्ता की प्रतिक्रिया की आलोचना करते हुए कहा है कि आज के मैजिक मोमोरीज पिच पर अमन गुप्ता का रिएक्शन बेहद दयनीय रहा। इस आलोचना के बीच एक ट्विटर यूजर ने यह भी कल्पना की है कि अगर पिछले सीजन के जज अशनीर ग्रोवर भी इस सीजन में होते तो उनकी प्रतिक्रिया क्या होती। इस ट्विटर यूजर ने लिखा – मैं सिर्फ इस बात की कल्पना कर रहा हूं DNA ज्वैलरी पिच पर अशअनीर ग्रोवर ने कैसे रिएक्ट किया होता। बता दें कि बिजनेस रिएलिटी शो शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में अशनीर ग्रोवर की छुट्टी हो गई है। ग्रोवर के शो में नहीं रहने से उनके फैंस काफी नाराजगी जताई थी।

Shark Tank India 2: पाटिल काकी के बिजनेस में जजों ने की पैसों की बारिश, 5,000 से 3 करोड़ का टर्नओवर, जानिए पूरी कहानी

इस पिच की बात करें तो ज्वैलरी ब्रांड प्रीती मैगू की फाउंडर दिल्ली की हैं। उन्होंने शार्क को अपने मानव और पालतू जानवरों के अवशेषण से बने ज्वैलरी को लेकर अपना प्रेजेंटशन दिया। इन ज्वैलरीज को अपने जिंदगी से जुड़े लोगों की याद को संजोए रखने के कन्सेप्ट पर डेवलप किया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।