शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में आने वाले हर पिच के लिए मिला जुला रिएक्शन देखने को मिल रहा है। पिछले एपिसोड में एक टीचर ने अपना एक ऐसा ज्वैलरी प्रोडक्ट पेश किया जो ब्रेस्ट मिल्क दांत और बालों से बना हुआ था। इस प्रोडक्ट को लेकर शार्क टैंक के जज आपसे में EWW (झगड़ते) नजर आए थे। इस एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने टीचर को हैंडल करने के जजों के तरीके और उसके प्रोडक्ट को लेकर आलोचना की है।
