Get App

Shark Tank India: जज नमिता थापर का फोन चोरी, किए गए आपत्तिजनक पोस्ट, जानें फिर आगे क्या हुआ

Shark Tank India: जज नमिता थापर ने कहा कि उनका फोन पुरानी हाउस हेल्प ने चुरा लिया है। इंस्टाग्राम पर उसकी ओर से कई भद्दी बातें लिखी गईं हैं। इसमें लोगों को अनफॉलो करने के लिए भी कहा गया है। थापर का कहना है कि पब्लिक फिगर में होने का खामियाजा वो भुगत रही हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2023 पर 11:38 AM
Shark Tank India: जज नमिता थापर का फोन चोरी, किए गए आपत्तिजनक पोस्ट, जानें फिर आगे क्या हुआ
नमिता थापर को कहा गया है कि वो खराब मां और खराब पत्नी हैं

Shark Tank India: बिजनेस रियलिएटी शो शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन इन दिनों प्रसारित हो रहा है। जज नमिता थापर (Namita Thapar) ने आरोप लगाए हैं कि उनकी पुरानी हाउसकीपर (housekeeper) ने फोन चुरा लिया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कई भद्दी बातें लिखी गई हैं। हालांकि थापर का चोरी हुआ फोन बरामद कर लिया गया है। कई आपत्तिजनक बातें लिखे जाने के बाद नमिता थापर ने जनता से माफी मांगी है। थापर ने पोस्ट कर कहा है कि आपत्तिजनक बातें उनकी हाउसकीपर ने लिखी थी।

थापर ने सोशल मीडिया में कहा है कि नफरत इस दुनिया के साथ यही करती है। लोगों को जहरीला बनाती है। एक शिक्षित हाउस हेल्प, जिसे हटा दिया गया था। उस ने मेरा फोन चुरा लिया और सोशल मीडिया पर मुझे लेकर एक घटिया पोस्ट डाला। एक पब्लिक फिगर (सेलेब्रिटी) होने की कीमत! माफी!”

लिखी गईं आपत्तिजनक बातें

दरअसल, थापर के इंस्टाग्राम बायो में ‘शिटी मदर, शिटियर वाइफ (खराब मां, उससे भी खराब पत्नी)’ लिख दिया गया था। साथ ही उनके अकाउंट से एक पोस्ट भी किया गया। इसमें लिखा था, “मैं नमिता का बेटा हूं। मैं बस दुनिया को यह बताना चाहता हूं कि जिसे आप टीवी पर देखते हैं वह बिलकुल वैसी नहीं हैं जैसा आप सोच रहे हैं। जितनी जल्दी हो सके उसे अनफॉलो कर दें। आने वाले समय में कारण भी बताए जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें