Shark Tank India 2: आज से शुरू होगा ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 2’, जानें कब और कहां देख पाएंगे शो

Shark Tank India 2: बिजनेस बेस्ड रिएलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 2' आज से पर्दे पर छाने के लिए तैयार है। यह शो अमेरिका के शार्क टैंक शो का इंडियन वर्जन है। शो का प्रोमो भी पिछले महीने रिलीज हुआ था। पिछले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स को इस बार भी काफी उम्मीदें हैं

अपडेटेड Jan 02, 2023 पर 11:32 AM
शार्क टैंक इंडिया के दूसरे सीजन में कुछ नए जज नजर आएंगे

Shark Tank India 2: सोनी एंटरटेनमेंट का पॉपुलर शो शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। बिजनेस बेस्ड यह रिएलिटी शो आज यानी 2 जनवरी से स्क्रीन पर नजर आएगा। यह अमेरिका के शार्क टैंक शो का इंडियन वर्जन है। पिछले महीने इस शो का प्रोमो भी रिलीज हुआ था। इस शो की झलक देखते ही दर्शक नए सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दरअसल करीब एक साल के ब्रेक के बाद शार्क टैंक इंडिया फिर से प्रसारित होने वाला है।

शार्क टैंक इंडिया का दूसरा सीजन 2 जनवरी से रात 10 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। सोनी टीवी के अलावा ये शो सोनी के ऐप सोनी लिव पर भी स्ट्रीम होने वाला है। मेकर्स ने शार्क टैंक इंडिया का नए सीजन का पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि अब पूरा इंडिया बिजनेस की सही वैल्यू समझेगा।

शार्क इंडिया सीजन 2' का प्रोमों


शार्क टैंक इंडिया’ एंटरप्रेन्योर्स को आगे बढ़ाने के बारे में है। इस शो के जरिए एंटरप्रेन्योर्स को नए आइडियाज के साथ बिजनेस को बढ़ाने के लिए इनवेस्टमेंट मिलता है। शार्क टैंक के पहले सीजन के होस्ट रणविजय सिंह की जगह दूसरे सीजन में स्टैंड-अप कॉमेडियन राहुल दुआ होंगे। एक प्रोमों में विनीता सिंह ने अपने प्लान के बारे में बता रही हैं। वो कह रही हैं कि किस तरह की पिच होगी, उसमें किसके साथ वो पार्टनरशिप करेगी। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रही हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अगर महिलाओं से जुड़े प्रोडक्ट होंगे तो किसके साथ साझेदारी करेंगी।

15 साल की टीवी एक्ट्रेस ने मुंबई में खरीदा आशियाना, शेयर की तस्वीरें

इस सीजन के जजों से मिलिए 

शो में ‘बोट’ कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता, लेंसकार्ट के को-फाउंडर पीयूष बंसल, शुगर की को-फाउंडर विनीता सिंह, एमक्योर फार्मास्युटिकल्स की सीईओ नमिता थापर, शादी डॉट कॉम के मालिक अनुपम मित्तल और कारदेखो के फाउंडर अमित जैन हैं। अश्नीर ग्रोवर को अमित जैन ने रिप्लेस किया है। बता दें कि पहले सीजन में जजों ने 67 बिजनेस में 42 करोड़ रुपये निवेश किए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।