Shivpuri Rape Case: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पांच साल की एक बच्ची के साथ 17 वर्षीय पड़ोसी किशोर ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी। मासूम के साथ पहले बलात्कार किया गया। उसके चेहरे से लेकर प्राइवेट पार्ट्स तक कई जगह दांतों से काटने के निशान हैं। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर 28 से ज्यादा टांके लगाने पड़े हैं। बच्ची लहूलुहान हालत में मिली थी। मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट और चेहरे पर दांत से काटने के गंभीर निशान पाए। डॉक्टरों के अनुसार, जब उसे अस्पताल लाया गया तो बच्ची की हालत गंभीर थी। आरोपी ने रेप के बाद दीवार से पटककर उसे पीटा था।
