पंजाब की मनसा कोर्ट ने मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य शूटर दीपक मुंडी और उसके दो अन्य साथियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दीपक मुंडी और उसके दो साथियों कपिल पंडित और राजिंदर को नेपाल पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारियां पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा के पास की गईं।
