मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala Murder Case) की सनसनीखेज हत्या मामले में आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे पंजाब के बठिंडा जेल से फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार देर रात बठिंडा जेल से फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई का पिछले कुछ दिनों से बुखार नहीं उतर रहा था। हालत ज्यादा खराब होने के चलते जेल प्रशासन को उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना पड़ा है। अस्पताल के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त कर दिया गया है।
