आजकल के इस अर्थयुग में हर कोई मोटी रकम कमाना चाहता है। इसके लिए लोग अपने गांवों को छोड़कर शहरों की रूख कर रहे हैं। गांवों से पलायन दुनिया के कई देशों में हो रहा है। आजकल गांव विरान नजर आ रहे हैं। वहां की आबादी दिनों दिन घटती जा रही है। इधर शहरों में भी लोग भागदौड़ से बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। गांवों में घटती आबादी को कम करने के लिए जापान सरकार ने अनोखा ऐलान किया है। सरकार का कहना है कि अगर शहर की कोई लड़की गांव में शादी करती है, तो उसे 7000 डॉलर तक मिलेंगे। यह रकम करीब 6 लाख रुपये तक पहुंच रही है।
