IIM अहमदाबाद की स्नातक प्रत्युषा चल्ला ने एक वीडियो में अपने परिवार के साथ हुई परेशानियों को साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनकी पूर्व भाभी ने उनके परिवार पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे ट्विटर पर 28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस खुलासे के बाद पुरुषों पर घरेलू हिंसा और कानून के गलत इस्तेमाल को लेकर बहस फिर से तेज हो गई है। हाल ही में बेंगलुरु के टेक्निकल एक्सपर्ट अतुल सुभाष की आत्महत्या ने भी इन मुद्दों को उजागर किया है।
