सीतापुर के विधायक ने धोए बर्तन और Video हो गया Viral, लोगों ने कह दी ऐसी बात...

Chhattisgarh News: सरगुजा के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का बर्तन धोने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल चल रहा है। विधायक अपने ही इलाके के बंदरकोट पहुंचे थे, जहां नदी में बर्तन धो रही महिलाओं के साथ वो भी बर्तन धोने लगें। कमाल की बात ये रही कि महिलाओं ने उन्हें पहचाना ही नहीं

अपडेटेड Nov 03, 2024 पर 10:51 PM
सरगुजा के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का बर्तन धोने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल चल रहा है।

सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ वायरल होते ही रहता है। देश के नेताओं के भी कई तरह वीडियो वायरल होते हैं। अब BJP के विधायक रामकुमार टोप्पो का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक जी महिलाओं के साथ नदी में बर्तन धोते हुए नजर आ रहें हैं। सबसे कमाल की बात तो ये है कि जो महिलाएं वहां बर्तन धो रही थीं, उन्होंने विधायक को पहचाना तक नहीं। बाते दें कि रामकुमार टोप्पो छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल सरगुजा संभाग के सीतापुर विधानसभा से पहली बार BJP के टिकट पर विधायक बन कर आए हैं।

दूरदुराज इलाके बंदरकोट पहुंचे थे विधायक

दरअसल विधायक सीतापुर विधानसभा के दूरदराज के इलाके बंदरकोट पहुंचे थे, जहां उन्होंने नदी में कुछ महिलाओं को बर्तन धोते हुए देखा तो विधायक जी मदद के इरादे से वहां पहुंच कर बर्तन धोने लगे। इसी बीच उनका बर्तन धोते हुए वीडियो बना कर किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।


शेयर करते ही वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक महिला के पास बैठकर बर्तन धोने लगे, लेकिन महिला उन्हें पहचान नहीं सकी। काफी देर बातचीत के बाद हंसी-मजाक में विधायक ने कहा कि, तुम मुझे नहीं जानती फिर भी मैं तुम्हारे बर्तन धो रहा हूं, अब मुझे खाना खिलाकर ही भेजना।

दरअसल, बंदरकोट इलाका पूरी तरह से कटा हुआ है। यहां विधायक गांव वालों से मिलने पहुंचे थे। गांव तक पहुंचने के लिए अपने साथियों के साथ वे कई किलोमीटर पैदल चले।

झांसी में चोरों का अजब-गजब कारनामा, चुराए ऐसे-ऐसे सामान, सुनकर रुक नहीं पाएगी आपकी भी हंसी!

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।