सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ न कुछ वायरल होते ही रहता है। देश के नेताओं के भी कई तरह वीडियो वायरल होते हैं। अब BJP के विधायक रामकुमार टोप्पो का एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक जी महिलाओं के साथ नदी में बर्तन धोते हुए नजर आ रहें हैं। सबसे कमाल की बात तो ये है कि जो महिलाएं वहां बर्तन धो रही थीं, उन्होंने विधायक को पहचाना तक नहीं। बाते दें कि रामकुमार टोप्पो छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल सरगुजा संभाग के सीतापुर विधानसभा से पहली बार BJP के टिकट पर विधायक बन कर आए हैं।
