कपल्स के रिश्ते में सबसे जरूरी बात क्या है, ये पूछने पर दुनिया-जहान के जवाब मिल जाएंगे। लेकिन नींद का जिक्र शायद ही कोई करेगा। दिनभर घर-ऑफिस-बच्चे में बिजी होने के बाद रात में हर कोई सुकून की नींद चाहता है। वहीं कपल्स के बीच आमतौर पर शिकायत बढ़ गई है कि उनकी नींद पूरी नहीं हो पाती है। कोई खर्राटे ज्यादा लेता है। कोई दूसरा लैपटॉप पर ठकठक शुरू कर देता है। इससे अगली सुबह कपल्स के बीच खटपट शुरू हो जाती है। ऐसे में इस झगड़े को टालने के लिए इन दिनों स्लीप डिवोर्स का चलन तेजी से बढ़ा है।
