Strange Wedding Ritual: यहां दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे पर थूकते हैं, शादी की ये रस्म जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Strange Wedding Ritual: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक ऐसा समाज है जहां पर शादी के बाद दुल्हा और दुल्हन एक दूसरे पर थूकने को शुभ माना जाता हैं। यह इस समाज की 500 साल पुरानी परंपरा बताई जाती है

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 8:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Wedding : यहां दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे पर थूकते हैं, शादी की ये रस्म जानकर आप हो जाएंगे हैरान

Strange Wedding Ritual: त्योहारों का सीजन बीत चुका है और इस समय पूरे देश में शादियों का सीजन चल रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के हर इलाके में शादी की अपनी-अपनी रस्में हैं। देश भर में शादी की कुछ रस्में ऐसी हैं कि जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ऐसी ही एक अजीबो गरीब रस्म है मध्यप्रदेश के बुरहानपुर की। यहां शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन एक दूसरे पर थूकते हैं।

500 साल पुरानी है ये प्रथा

बता दें कि बुरहानपुर के देशमुख मराठा समाज में एक अनोखी परंपरा का पालन किया जाता है। यह परंपरा आज से नहीं बल्कि 500 साल से चला आ रहा है और समाज के लोग इसे खुशी-खुशी निभाते भी हैं। आमतौर पर थूक को घिनौनी चीज के रूप में देखा जाता है और किसी व्यक्ति के ऊपर थूकना ये तो अपराध की श्रेणी में आ जाता है। लेकिन देशमुख मराठा समाज के लिए यह परंपरा नई दूल्हा-दुल्हन के स्वागत का प्रतीक माना जाता है। बता दें कि यहां विवाह के समय, जब दूल्हा-दुल्हन शादी के बंधन में बंध जाते हैं, उस क्षण से यह उत्सव शुरू होता है। शादी के एक दिन बाद, सुबह के समय जब दूल्हा-दुल्हन को नहलाया जाता है और तभी इस परंपरा का आयोजन किया जाता है।


दूल्हा और दुल्हन के बीच निभाई जाती है ये रस्म

इस अनोखी रस्म में दूल्हा और दुल्हन, खोपरा चबाकर एक-दूसरे पर पांच-पांच बार पिचकारीयां थूकते हैं। इसे समाज में शुभ माना जाता है और इसे कपल के घरेलू जीवन की शुरुआत का स्वागत कहा जाता है। यह रस्म पूरे समाज के सामने अदा किया जाता है। देशमुख मराठा समाज के लिए यह परंपरा सामाजिक पहचान और सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है। इस रस्म को कराने का उद्देश्य होता है दुल्हा और दुल्हन में आपसी समझ बना रहे। अगर दोनों में से किसी को किसी के बात का बुरा लगे तो उसे दिल पर नहीं लेना चाहिए। इसी वजह से यह रस्म शादी होने के बाद पहले दिन ही करवाई जाती है। जिस से दोनों में आपसी प्यार बना रहे। यह रस्म करीब 500 साल पुरानी बताई जाती है।

Haryana: नूंह में 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, इस दर्दनाक हालत में मिला बच्ची का शव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।