Get App

Smartwatch का ज्यादा इस्तेमाल करना हो सकता जानलेवा, इन बातों का रखें ध्यान

Smartwatch: बाजार में तमाम कंपनियां अपनी स्मार्टवॉच के जरिए लोगों की हेल्थ को मॉनिटर करने का दावा करती हैं। हम में से कई लोग अपनी कलाई पर स्मार्ट वॉच (Smart Watches) पहनते हैं। लेकिन फिट फिर भी नहीं रहते हैं। स्मार्टवॉच इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड (EMF) रेडिएशन पैदा करती हैं, जो हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा भी रेडिएशन के हेल्थ पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 17, 2023 पर 9:28 PM
Smartwatch का ज्यादा इस्तेमाल करना हो सकता जानलेवा, इन बातों का रखें ध्यान
स्मार्टवॉच के अधिक इस्तेमाल से सिर दर्द की समस्या और नींद नहीं पूरी होने की शिकायत हो सकती है

Smartwatch: स्मार्टवॉच का इस्तेमाल आजकल किस कदर बढ़ गया है इसे बताने की जरूरत नहीं है। हम में से कई लोग अपनी कलाई पर स्मार्ट वॉच (Smart Watches) पहनते हैं। आज के दौर में स्मार्टवॉच पहनना फैशन हो गया है। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक स्मार्टवॉच का क्रेज देखा जा सकता है। हर्ट बीट (Heart Beat), ब्लड प्रेशर, वर्क आउट (Workout) और कदमों (Steps) को नापने वाली ये घड़ियां असल में हाथ में बंधी एक हथकड़ी की तरह हैं। दुनियाभर में हुई रिसर्च में पता चला है कि आपके स्वास्थ्य पर हर मिनट नजर रखने वाले ये गैजेट्स (Gadgets) असल में आपकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

बाजार में लगातार कंपनियां एक से बढ़कर एक स्मार्टवॉच पेश कर रही हैं। जिन्हें लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। कई कंपनियों का दावा है कि ये स्मार्टवॉच लोगों की हेल्थ को अच्छी तरह मॉनिटर कर सकती हैं।

सेहत के लिए हानिकारक है स्मार्टवॉच

तमाम लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या स्मार्टवॉच पहनने से लोगों की हेल्थ पर नेगेटिव इफेक्ट भी पड़ सकते हैं। हेल्थ से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि स्मार्टवॉच का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल स्मार्टवॉच इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड (EMF) रेडिएशन पैदा करती हैं। यह सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है इसके अलावा भी रेडिएशन के हेल्थ पर कई नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। स्मार्टवॉच का 24 घंटे 7 दिनों तक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जब जरूरत हो तभी इसका इस्तेमाल करना चाहिए। स्मार्टवॉच के हिसाब से अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें