Get App

Snake: इन पौधों को देखते ही थर-थर कांपते हैं सांप, घर पर लगाएं, आदिवासियों ने बताया यह फंडा

Snakes Away from Home: सांप इन दिनों घरों में आसानी से घुस जाते हैं। ऐसे में लोग सांप को देखते ही डर जाते हैं। अगर आपके घर में बार-बार सांप आ रहे हैं तो कुछ ऐसे पौधे ,जिन्हें घर पर लगा देना चाहिए। इन पौधों की खुशबू से जहरीले सांप भी कोसों दूर रहते हैं। आदिवासी समुदाय के लोग अपने घर पर सांपों से इन्हीं पौधों से बचाव करते हैं

अपडेटेड Mar 10, 2025 पर 4:42 PM
Story continues below Advertisement
Snakes Away from Home: घर पर घोड़बच और ईश्वर मूल जैसे पौधे लगाने से सांप कभी नजदीक नहीं फटकते हैं। हमेशा दूर रहते हैं।

वैसे तो हमारे देश में सांपों की भी पूजा होती है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक जहरीले प्रजातियों में से एक माना जाता है। सांपों को देखते ही आमतौर पर लोग थर-थर कांपने लगते हैं। अगर कहीं घर में घुस जाए तो बहुत से लोग घर छोड़कर भाग खड़े होते हैं। अगर आप भी कुछ इसी तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो हम कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं। जिससे सांप आपके घर से कोसों दूर रहेंगे। यह आदिवासियों का बताया हुआ कारगर फंडा है। अपने घर पर घोड़बच और ईश्वर मूल जैसे पौधे लगा देना चाहिए। इससे सांप दूर रहते हैं।

झारखंड के पलामू जिले के आदिवासी चेरो समाज से उमेश सिंह चेरो ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि घर के बाहर घोड़बच का पौधा लगाने से सांप कभी नहीं अंदर आते हैं। यह एक ऐसी प्रजाति का पौधा है, जिसकी गंध से सांपों दूर रहते हैं। इसे लगाने के बाद यह सांपों के लिए लक्ष्मण रेखा का काम करता है।

महुआ की खली से सांप रहेगा दूर


उमेश सिंह चेरो ने आगे बताया कि अगर सांप घर में घुस जाए तो तो महुआ के डोरी से निकले तेल के बाद जो खली बचता है। उस खली को जलाना चाहिए। इससे सांप घर छोड़कर फौरन भाग जाता है। इसके अलावा तिलों के पेड़ का जड़ का भी प्रयोग किया जाता है। यह जड़ जंगलों में मिलती है। वहीं घर पर मिट्टी के तेल का भी छिड़काव कर सकते हैं। इससे सांप दूर भागता है।

ईश्वर मूल

यह खास पौधा जंगलों में मिलता है। आदिवासी समाज इस पौधे का उपयोग सांपों से बचाव के लिए करते हैं। इसे घर के आस-पास लगाने से सांपों के प्रवेश की संभावना कम हो जाती है। वहीं ईश्वर मूल पौधा बेहद फायदेमंद होता है। इसके पत्तों का रस पीड़ित को पिलाने से 10 मिनट में सांप का जहर बेअसर हो सकता है।

डिस्क्लेमर - यह खबर आदिवासी समाज की पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा एक्सपर्ट से संपर्क करें।

King Cobra VS Russell's Viper: किंग कोबरा और रसेल में कौन है ज्यादा जहरीला? किसका वार है घातक, जानें डिटेल

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 10, 2025 4:37 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।