Get App

Snake Bite: बच्चा समझ कर अजगर के साथ खेलने लगा शख्स, फिर सांप ने दिखाया असली चेहरा, शख्स की मौत

Bihar Snake Bite: बिहार के सिवान में एक शख्स के घर में अजगर का बच्चा निकला। शख्स भी उसे बच्चा समझकर खेलने लगा। कभी गले लगाता तो कभी उसके साथ उछलकूद करता। लेकिन सांप ने जैसे ही अपने आपको असुरक्षित महसूस किया तो फौरन डस लिया। शख्स अस्पताल में भर्ती हो गया। इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 08, 2025 पर 4:21 PM
Snake Bite: बच्चा समझ कर अजगर के साथ खेलने लगा शख्स, फिर सांप ने दिखाया असली चेहरा, शख्स की मौत
Bihar Snake Bite: आमतौर पर लोग सांप के देखते ही डर जाते हैं। लेकिन बिहार के कृपाल शाह उसके साथ खेलने लगे।

वैसे तो हमारे देश में सांपों की भी पूजा होती है। यह दुनिया के सबसे खतरनाक जहरीले प्रजातियों में से एक माना जाता है। ये इतना खतरनाक है कि इसका नाम सुनते ही शरीर कांप जाता है। अगर गलती से सांप सामने पड़ जाए तो हलक में जान अटक जाती है। लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं। जिन्हें मुसीबत में पड़ने में मजा आता है। कुछ ऐसा ही मामला बिहार के सिवान में सामने आया है। एक शख्स अजगर सांप के बच्चे के साथ खेलने लगा। इसके साथ बाद सांप के खेलना उसे मंहगा पड़ गया और जान गंवानी पड़ी।

दरअसल, सिवान के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गभीरार गांव में कृपाल शाह ने ठंड से बचने के लिए अपने घर के बाहर लकड़ियों का ढेर लगा रखा था। जब कृपाल लकड़ियों को निकाल रहे थे, तो उन्हें लकड़ियों के बीच एक चार फीट लंबा अजगर का बच्चा दिखाई दिया। इसके बाद वो इसके साथ खेलने लगे।

अजगर के बच्चे के साथ खेलना पड़ गया महंगा

अजगर को देखते ही कृपाल शाह दूर भागने के बजाय उसके नजदीक चले गए। इसके बाद एक बच्चे की तरह अजगर को उठा लिया और उसके साथ खेलने लगे। कभी उसे गले लगाते तो कभी उसे उछालते। हद तो तब हो गई, जब कृपाल शाह अजगर के बच्चे को गले में डालकर घूमने लगे। ऐसे में अजगर का बच्चा जब अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगा तो कृपाल शाह को डस लिया। इसके बाद मृतक के हाथों से खून बहने लगा। 4 फीट के अजगर सांप के काटते ही कृपाल शाह अस्पताल की ओर भागे। परिजनों ने उसे सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें