Video: सांप के मुंह में शख्स ने दिया CPR, फनफनाकर खड़ा हो गया बेजान, वीडियो वायरल

Snake CPR Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। गुजरात के वडोदरा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स जहरीले कोबरा सांप को CPR दे रहा है। आमतौर पर सांप को देखते ही लोग दूर भागते हैं। वहीं यह शख्स सांप को अधमरा देखकर उसे नया जीवनदान दे दिया

अपडेटेड Dec 17, 2024 पर 3:56 PM
Snake CPR Video: वडोदरा के यश तड़वी ने सांप को CPR देकर उसकी जान बचाई।

सांप को देखते ही लोग कोसों दूर भागते हैं, उसमें भी अगर जहरीले सांप को नाम सुन लें तो हालत खराब हो जाती है। लेकिन गुजरात के वडोदरा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के वृंदावन इलाके में एक शख्स ने एक सांप को मुंह से सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर उसकी जान बचाई। शख्स के सांप को बचाने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं युवक की बहादुरी की प्रशंसा भी हो रही है कि कैसे युवक ने मुंह से मुंह सीपीआर देकर सांप को जिंदा किया।

वैसे आमतौर पर अभी तक आप लोगों ने इंसानों को CPR देते हुए देखा होगा। यहां सांप को CPR देते ही लोगों के होश उड़ गए। लेकिन वडोदरा के यश तड़वी ने यह काम कर दिखाया। उन्होंने अपने मुंह से सांप के मुंह में अपनी सांस भरी। जिससे बेजान सांप में थोड़ी देर में जान आ गई।

सांप को CPR देते हुए वीडियो वायरल


गुजरात के वडोदरा के रहने वाले यश ताड़वी वन्य रक्षक हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें एक हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि एक सांप उनके क्षेत्र में मृत पड़ा है। जब वे कॉल करने वाले शख्स की बताई जगह पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि सांप मरा नहीं था। उन्होंने कहा कि एक फुट लंबे सांप की स्थिति बहुत खराब थी। यश ने आगे बताया कि सांप में कोई हलचल नहीं थी, लेकिन मुझे यकीन था कि सांप बच सकता है। उन्होंने आगे बताया, "मैंने इसके गले को अपने हाथ में लिया। इसका मुंह खोला और इसे होश में लाने की कोशिश की। मैंने इसके मुंह में तीन मिनट तक हवा भरने की कोशिश की। पहले दो प्रयासों के बाद कोई बदलाव नहीं हुआ। लेकिन तीसरे प्रयास के बाद, यह हिलने लगा।

वन विभाग को सौंप दिया सांप

यश ने बताया कि सीपीआर देने के बाद सांप को होश आ गया। उसके अदर हलचल देखकर मुझे खुशी हुई। फिर इस सांप को वन विभाग को सौंप दिया गया। तड़वी ने बताया कि ये सांप आमतौर पर नदियों, झीलों और तालाबों में पाए जाते हैं, जो रात में ही जमीन के ऊपर रहना पसंद करते हैं। वे मुख्य रूप से मेंढक और मछली खाते हैं, हालांकि ये जहरीले नहीं होते, लेकिन इनका स्वभाव चिड़चिड़ा और आक्रामक हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।

सरकारी स्कूल में निकला सांप का जोड़ा, मचा हड़कंप, सपेरे और नागिन के बीच चला 6 घंटे तक खेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।