दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सांप के नाम से थर-थर कांपने लगते हैं। मौत के घाट उतार देने वाले जहर से भरे इन रेंगने वाले जीवों से इंसान तो इंसान जंगल के जंगली जानवर भी खौफ खाते हैं। कहा जाता है कि एक बार सांप अगर भड़क गया तो फिर अपने शिकार की हालत पतली कर देता है। हालांकि, भारत में बहुत कम जहरीले सांप पाए जाते हैं। फिर भी सांपों से सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ ऐसे सांप होते हैं जिनको देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने जहरीले होते है। सांप अगर काट ले और जहरीला नहीं है तो ऐसी स्थिति में भी संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।