Snake Prevention Tips: घर में घुस आए सांप तो मारें नहीं, करें ये उपाय, फौरन भागेगा दूर

Snake Prevention Tips: सांप के नाम से ही ज्यादातर लोगों के पसीने छुटने लगते हैं। ऐसे में अगर घर में सांप घुस जाए तो घबराएं नहीं और न ही उसे मारे। कुछ ऐसे उपाय है, जिससे सांप घर छोड़कर फौरन भाग जाएगा। सांप को देखते ही अकेले छोड़ देना चाहिए। वो बिना किसी पर हमला किए चुपचाप घर से निकल जाएगा

अपडेटेड Mar 08, 2025 पर 1:03 PM
Story continues below Advertisement
Snake Prevention Tips: तेज गंध से सांप दूर भागते हैं। ऐसे में फिनाइल, विनेगर या मिट्टी के तेल का छिड़काव कर सकते हैं।

हमारे देश में सांपों की भी पूजा होती है। नागपंचमी के दिन नागों की भी पूजा होती है। ज्यादातर लोग सांप को देखते ही सतर्क हो जाते हैं। बहुत से लोग सांपों से डरते भी हैं। लेकिन, यहां ये जानना भी जरूरी है कि सांप भी इंसान से उतना ही डरते हैं, जितना लोग उनसे घबराते हैं। इंसानों के साथ ही सांप भी कुछ चीजों से डरते हैं। कुछ ऐसी गंध होती है। जिसे सूंघते ही सांप भी थरथर कांपने लगते हैं और फौरन अपने बिल की ओर भागने लगते हैं। लिहाजा अगर घर में सांप घुस आए तो उसे मारने के बजाय कुछ ऐसे उपाय करना चाहिए। जिससे सांप भाग जाए।

कहा जाता है कि वैसे तो सांप किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। लेकिन उसे अगर खतरा महसूस हुआ तो फिर अपनी आत्म रक्षा के लिए जहर का इस्तेमाल कर सकता है। ऐसे में सांप खतरनाक साबित हो सकता है। आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी गंध आते ही सांप भी फौरन भागने लगता है। ये सभी चीजें आपकी किचन में मौजूद हो सकती हैं।

सांप को अकेले में छोड़ दें


मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के प्राणीशास्त्र विभाग (Zoology Department) के विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए कहा कि भारत में सिर्फ 20 फीसदी ही जहरीले सांप पाए जाते हैं। सांपों से सामना करने से बचना चाहिए। कभी भी ऐसे जगह पर नहीं जाना चाहिए, जहां सांप निकलते हों। सांप हर समय लोगों को काटने के मूड में नहीं होते हैं। जब इनको लगता है कि इन पर आक्रमण होने वाला है तभी यह अपनी जान बचाने के लिए आक्रमण करते हैं। डॉ. अनिल ने आगे बताया कि घर में सांप घुस आए तो उसे अकेला छोड़ देना चाहिए। वह धीरे-धीरे चला जाएगा। अगर लगता है कि सांप ऐसी जगह पर चला गया है। जिससे फिर खतरा आपको हो सकता है तो सांप पकड़ने वालों से संपर्क कर सकते हैं।

इन चीजों से डरते हैं सांप

सांपों को तेज आवाज यानी शोर से भी काफी डर लगता है। एक रिसर्च के मुताबिक सांप अपनी सुनने की क्षमता के जरिए ही खाने की तलाश करते हैं। शिकारियों से दूरी बनाकर रखते हैं। ऐसे में अगर अचानक उनके आसपास तेज शोर होने लगे तो वे सुरक्षित जगह की तलाश में भागने लगते हैं। इतना ही नहीं तेज शोर से उनके कानों को नुकसान भी पहुंचता है। वहीं सांप को तेज गंध से बहुत ज्‍यादा डर लगता है।

इसके अलावा अगर सांप घर में घुस आए तो फिनाइल, विनेगर या मिट्टी के तेल, लहसुन, नींबू, दालचीनी और पुदानी का छिड़काव करें। इससे सांप दूर भागते हैं। वहीं सांप तापमान में बदलाव से भी बहुत डरते हैं। धुएं से भी सांप कोसों दूर रहते हैं। घर में अगर सांप घुस गया तो धुआं करके उसे बाहर भगाया जा सकता है।

Video: कुत्तों ने सिक्योरिटी गार्ड पर किया हमला, खुद को बचाने के लिए चौकीदार के डंडा चलाते ही पिटाई करने पहुंचा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Mar 08, 2025 12:53 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।