Get App

Snake Video: मकड़ी के जाल में फंसा खूंखार सांप, तड़प-तड़प कर हाल बेहाल, देखें वीडियो

Snake Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक सांप को मकड़ी के जाल में फंसा हुआ देखा जा रहा है। जिसे देखकर हर कोई दंग नजर आ रहा है। मकड़ी ने सांप को अपने जाल में फंसाय। इसके बाद सांप की तड़प-तड़प कर हालत खराब हो गई। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2025 पर 1:46 PM
Snake Video: मकड़ी के जाल में फंसा खूंखार सांप, तड़प-तड़प कर हाल बेहाल, देखें वीडियो
Snake Video: सांप को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। लेकिन एक खूंखार सांप मकड़ी के जाल में फंस गया।

मकड़ियां जंगलों के साथ ही इंसानों के घरों में भी पाई जाती हैं। जाल बुनने में माहिर मकड़ियां अपने शिकार को जाल में फंसा कर मौत के घाट उतार देती हैं। आमतौर पर इंसानी बस्ती के आस-पास रहने वाली मकड़ियों को जाल में मक्खी और छोटे-छोटे कीड़ों को अपना शिकार बनाती हैं। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। जिसमें मकड़ी के जाल में सांप फंसा हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया में यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर हर कोई हैरान है। वायरल हो रहा ये वीडियो टेक्सास का बताया जा रहा है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर सांप के बहुत से वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हे देखकर हम हैरान रह जाते हैं। वैसे भी सांप को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। लेकिन एक सांप जितना जहरीला होता है। उससे कहीं ज्यादा जहरीली मकड़ी होती है।

मकड़ी के जाल में फंसा सांप

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार के एक टायर पर मकड़ी ने अपना जाल बुनकर रखा है। जिसमें आकर एक सांप बुरी तरीके से फंस जाता है। जाल में फंसने के बाद सांप का बहुत बुरा हाल हो गया। धीरे-धीरे करके मकड़ी उसके पास आती है। कुछ ही देर में वह सांप के फन के पास आती है। फिर उसे अपने जाल में लपेटने की कोशिश करने लगती है। अब वैसे तो देखने में जाल काफी ज्यादा कमजोर लगता है। इसके बावजूद इसके सांप खुद को बाहर नहीं निकाल पाता है। वैसे तो मकड़ी के मुकाबले सांप ज्यादा खतरनाक और जहरीला होता है। लेकिन इस शॉकिंग क्लिप ने बहुतों का नजरिया बदल दिया है। इस वीडियो को देखकर एक ही सवाल आ रहा है कि क्या मकड़ी सांप का शिकार कर सकती है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें