Get App

Bibek Pangeni Passed Away: कौन थे इंटरनेट सेंसेशन विवेक पंगेनी, जो हार गए कैंसर से जंग, सोशल मीडिया लोग ऐसे कर रहे याद

Bibek Pangeni Passed Away: लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहें सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर विवेक पंगेनी का निधन हो गया है। सोशल मीडिया पर इनके वीडियो काफी वायरल होते थे। कैंसर के बाद विवेक की पत्नी श्रीजना सुबेदी उनकी देखभाल कर रही थी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2024 पर 2:36 PM
Bibek Pangeni Passed Away: कौन थे इंटरनेट सेंसेशन विवेक पंगेनी, जो हार गए कैंसर से जंग, सोशल मीडिया लोग ऐसे कर रहे याद
Bibek Pangeni: इंटरनेट सेंसेशन विवेक पंगेनी कैंसर से जंग हार गए, 19 दिसंबर 2024 को उनका निधन हो गया (Photo Credit- Social Media)

Bibek Pangeni Passed Away: विवेक पंगेनी के निधन से सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों को बड़ा सदमा लगा है। विवेक लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। उनका ब्रेन कैंसर स्टेज 3 में था। करोड़ों लोगों की दुआ और पत्नी श्रीजना सूबेदी के काफी प्रयासों के बावजूद, विवेक इस जंग को नहीं जीत सके और 19 दिसंबर 2024 को उनका निधन हो गया।  इंटरनेट सेंसेशन विवेक के निधन के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार लोग उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए विवेक ने अपने संघर्ष और साहस की कहानी को सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के जरिए लाखों लोगों तक पहुंचाया।

अपने इंस्टाग्राम रील्स के माध्यम से विवेक ने कैंसर के इलाज के अनुभवों को साझा किया। छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स के जरिए उन्होंने अपने जीवन के व्यक्तिगत क्षणों और इलाज के दौरान की वीडियो शेयर किया करते थे।

पति के लिए श्रीजना सुबेदी ने छोड़ा काम

जब विवेक पंगेनी के कैंसर के बारे में पता चला तो उनकी पत्नी श्रीजना सुबेदी ने सभी काम छोड़कर उनकी देखभाल में जुट गई थीं। दिन रात उन्होंने विवेक की सेवा की, दोनों का प्यार लोगों के लिए एक मिसाल बन चुका है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। इंस्टाग्राम पर विवेक पंगेनी की रील्स लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। इनके पॉजिटिव वीडियो से लोगों को समाज को सकारात्मक दिशा देते थे। यही वजह है कि उनके निधन से लोग गहरे दुख में डूबे हैं। नेपाल के साथ-साथ भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य पड़ोसी देशों के लोग भी उन्हें अपने-अपने तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें