Get App

SORRY BUBU... आखिर ये क्या बवाल है? नोएडा से मेरठ तक पोस्टर्स की बाढ़, पुलिस भी हैरान

नोएडा से मेरठ तक 'SORRY BUBU' पोस्टर्स ने हलचल मचा दी है। लोग अटकलें लगा रहे हैं कि क्या यह किसी प्रेमी का माफी संदेश है या किसी प्रचार अभियान का हिस्सा। नोएडा पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन पोस्टर लगाने वाले का अब तक कोई सुराग नहीं मिला। जांच जारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2025 पर 4:50 PM
SORRY BUBU... आखिर ये क्या बवाल है? नोएडा से मेरठ तक पोस्टर्स की बाढ़, पुलिस भी हैरान
'BUBU' की पहचान बनी मिस्ट्री

नोएडा से लेकर मेरठ तक इन रहस्यमयी 'SORRY BUBU' पोस्टर्स ने हर किसी को हैरान कर दिया है। खासकर नोएडा के सेक्टर 37 के बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास फुट ओवर ब्रिज पर ये पोस्टर्स लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये पोस्टर्स किसने और क्यों लगाए हैं? क्या यह किसी प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका से माफी मांगने का तरीका है, या फिर किसी बड़े प्रचार अभियान का हिस्सा? सोशल मीडिया पर इन पोस्टर्स की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे लोगों की अटकलों का बाजार गर्म है।

कोई इसे रोमांटिक अंदाज में देख रहा है तो कोई इसे एक मिस्ट्री मानकर इसके पीछे छुपी कहानी जानने के लिए उत्सुक है। अब तो सभी की नजरें इस पर हैं कि ये 'SORRY BUBU' आखिर किसका संदेश है और इसकी असल वजह क्या है।

पोस्टर लगाने वाले का है रहस्य

सोशल मीडिया पर इन पोस्टर्स के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिससे यह मामला और भी सुर्खियों में आ गया है। नोएडा पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन पोस्टर्स के पीछे कौन है। फिलहाल इस व्यक्ति या समूह की पहचान नहीं हो पाई है और वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें