Agra suicide case: उत्तर प्रदेश के आगरा में AI इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा आत्महत्या का एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने लाइव फांसी लगाकर जान दे दी। मानव कथित तौर पर पत्नी से परेशान थे। सुसाइड से पहले मानव ने रोते हुए एक वीडियो बनाया। वीडियो में अतुल ने कहा कि मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, वो बहुत अकेले हो जाते हैं। मानव ने कहा कि उनके माता-पिता को कोई परेशान न करे। रिपोर्ट के मुताबिक, मानव शर्मा मुंबई में TCS मैनेजर थे। उन्होंने वीडियो बनाकर लाइव सुसाइड कर लिया।
