Sourav Ganguly Biopic: बॉलीवुड में नए थीम और लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए आयुष्मान खुराना जाने जाते हैं। 'विक्की डॉनर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले आयुष्मान ने 'बधाई हो', 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'डॉक्टर जी' जैसी लीक से हटकर फिल्में की हैं। आयुष्मान अब अपने करियर में एक और नया genre जोड़ने जा रहे हैं। इसी सीरीज में आयुष्मान खुराना बायोपिक में काम करते नजर आएंगे। ये बायोपिक क्रिकेट के दादा यानि सौरव गांगुली पर बेस्ड रहेगी। इसे डायरेक्ट करने जा रही हैं ऐश्वर्या रजनीकांत।
