अब उद्योगपति अवतार में दिखेंगे सौरव गांगुली, ये है पूरा प्लान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की जिंदगी सिर्फ क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है। अब वह उद्योगपति के अवतार में आने वाले हैं। इसका खुलासा उन्होंने स्पेन के मैड्रिड में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (BGBS) में किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार के सपोर्ट की भी सराहना की। जानिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ विदेशी दौरे पर निकले गांगुली का प्लान क्या है?

अपडेटेड Sep 16, 2023 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI के पूर्व प्रमुख सौरव गांगुली के मुताबिक करीब 50-55 साल पहले उनके दादा ने कारोबार शुरू किया था और उन्हें राज्य सरकार से सहारा मिला था।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) अब उद्योगपति के अवतार में आने वाले हैं। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी में वह एक स्टील फैक्ट्री शुरू करने वाले हैं। यह फैक्ट्री पांच से छह महीने में शुरू हो सकती है। यह पश्चिम बंगाल का तीसरा स्टील प्लांट होगा। सौरव गांगुली ने इसके बारे में गुरुवार को स्पेन के मैड्रिड में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (BGBS) में खुलासा किया। इस मौके पर उन्होंने खुलासा किया कि यह पहली बार नहीं है जब वह उद्योगों से जुड़े हैं और इससे पहले भी 2007 में उन्होंने एक छोटा स्टील प्लांट शुरू किया था।

ममता बनर्जी के साथ स्पेन और दुबई के दौरे पर सौरव गांगुली भी साथ में

ममता बनर्जी 12 दिनों के लिए स्पेन और दुबई की यात्रा पर हैं और इसमें उनके साथ जो दल गया है, उसमें सौरव गांगुली भी शामिल हैं। सौरव गांगुली ने इसे लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को धन्यवाद करते हुए खुलासा किया था कि वह बंदाल में तीसरा स्टील प्लांट लगाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें पांच से छह महीने लगेंगे और यह मुख्यमंत्री के साथ खड़े होने की वजह से नहीं बल्कि प्रैक्टिकल अनभुव से कह रहे हैं।


Business Idea: अब खेती करने के लिए मिट्टी-पानी और मौसम पर नहीं रहना होगा निर्भर

राज्य सरकार के सपोर्ट का भी किया खुलासा

भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI के पूर्व प्रमुख सौरव गांगुली ने इस समिट में अपने पारिवारिक कारोबार और राज्य सरकार के सपोर्ट के बारे में खुलासा किया। गांगुली ने कहा कि करीब 50-55 साल पहले उनके दादा ने कारोबार शुरू किया था और उन्हें राज्य सरकार से सहारा मिला था। स्पेन में एक सम्मेलन में बोलते हुए गांगुली ने कहा कि बंगाल ने हमेशा दुनिया भर के देशों को कारोबार को आमंत्रित किया है और यही वजह है कि आज मुख्यमंत्री इस देश में खुद हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि सरकार राज्य और युवाओं के विकास के लिए काम करना चाहती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।