भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) अब उद्योगपति के अवतार में आने वाले हैं। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी में वह एक स्टील फैक्ट्री शुरू करने वाले हैं। यह फैक्ट्री पांच से छह महीने में शुरू हो सकती है। यह पश्चिम बंगाल का तीसरा स्टील प्लांट होगा। सौरव गांगुली ने इसके बारे में गुरुवार को स्पेन के मैड्रिड में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (BGBS) में खुलासा किया। इस मौके पर उन्होंने खुलासा किया कि यह पहली बार नहीं है जब वह उद्योगों से जुड़े हैं और इससे पहले भी 2007 में उन्होंने एक छोटा स्टील प्लांट शुरू किया था।
