Get App

SpiceJet: लैंडिंग के दौरान तूफान में फंस गई स्पाइसजेट की फ्लाइट, सामने आया भयावह वीडियो, 12 यात्री घायल

एयरलाइन ने कहा कि स्पाइसजेट इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त करता है और वह घायलों को हरंसभव मेडिकल सहायता उपलब्ध करा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 02, 2022 पर 12:13 PM
SpiceJet: लैंडिंग के दौरान तूफान में फंस गई स्पाइसजेट की फ्लाइट, सामने आया भयावह वीडियो, 12 यात्री घायल
तूफान की वजह से प्लेन हवा में ही गोता खाने लगा था

मुंबई से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर जा रहा स्पाइसजेट (SpiceJet) का एक विमान लैंडिंग के दौरान तूफान में फंस गया। इस घटना में कम से कम 12 यात्री घायल हो गए हैं। घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तूफान की वजह से प्लेन हवा में ही गोता खाने लगा था। गोता खाते वक्त प्लेन के केबिन में लोड सामान यात्रियों के ऊपर गिर गया।

यह हादसा उस समय हुआ जब स्पाइसजेट का विमान बोइंग बी737 पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास कर रहा था। सोशल मीडिया पर प्लेन का एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री काफी दहशत में हैं।

ये भी पढ़ें- Heatwave Forecast: चिलचिलाती गर्मी और लू से इस सप्ताह मिलेगी राहत, इन राज्यों में झमाझम बारिश होने के आसार

तूफान के बाद यात्रियों का सामान विमान के फर्श पर बिखरा हुआ दिख रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने सिर पर पट्टी बांधे एक यात्री की तस्वीरें ट्वीट कीं। एक यात्री ने कहा कि फ्लाइट दुर्गापुर एयरपोर्ट पर उतरने ही वाली थी कि खराब मौसम के बाद विमान में भारी उथल-पुथल होने लगा। इस दौरान कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें