Sri Lanka Inflation : श्रीलंका में आसमान छूती महंगाई के विरोध में जनता सड़कों पर उतरने लगी है। सैकड़ों लोगों का हुजूम श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) के निजी आवास के बाहर पुलिस से भिड़ गया। भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन तक का इस्तेमाल करना पड़ा। हालात नहीं संभलने पर शुक्रवार की सुबह कोलंबो के कई हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया। प्रदर्शन के दौरान लोग बढ़ती कीमतों और कई घंटों तक बिजली गुल रहने के खिलाफ नारे लगा रहे थे। दरअसल भारत के इस पड़ोसी देश में फॉरेन एक्सचेंज की क्राइसिस के चलते संकट बढ़ता जा रहा है।
