Disney World बच्चों, बड़ों और बूढ़ों की सबसे पसंदीदा जगह है। डिज्नी वर्ल्ड आपको काल्पनिक दुनिया की एक सैर करवाता है। मिनी, मिकी से लेकर डोनल्ड डक तक जैसे कैरेक्टर्स के साथ आप अपनी लाइफ का कुछ समय गुजार सकते हैं। डिज्नी वर्ल्ड में सबसे फेमस होटल Star Wars: Galactic Starcruiser है। ये होटल फैंस को स्टार वॉर्स की दुनिया की सैर करवाता है। हालांकि फैंस के लिए सबसे दुख की बात ये है कि डिज्नी इस होटल को बंद करने जा रहा है। फैंस को एडवेंचर की एक दुनिया में ले जाने वाले होटल पर ताला लगने की खबर से फैंस बेहद निराश हैं।
