Stomach Pain: ऐसे पेट दर्द को हल्के में न लें, हो सकता जानलेवा, इन लक्षणों से करें पहचान

Stomach Pain: पेट दर्द एक आम समस्या बन गई है। इसके कई कारण हो सकते हैं। लेकिन पेट दर्द अगर लंबे समय से हैं तो इसे कभी इग्नोर न करें। यह आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है

अपडेटेड Nov 21, 2022 पर 10:10 AM
Story continues below Advertisement
पेट दर्द में कोलेसिस्टिटिस, पैंक्रियाटाइटिस और एपेंडिसाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं।

Stomach Pain: कई बार ऐसा होता है कि अचानक से हमारे पेट में दर्द (stomach Pain) होने लगता है। कभी-कभी खाना खाने के बाद एक अजीब से घबराहट होती और लगती है कि जैसे उल्टी ही होने वाली है। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसकी कई वजह हो सकती हैं। कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के दो सबसे बड़े कारण हैं एसिड रिफ्लक्स (acid reflux) या पित्ताशय की थैली (gallbladder) जैसी तमाम समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में भूलकर भी इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पेट दर्द होने पर तुंरत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पेट दर्द कितना गंभीर है यह जांच के बाद ही पता चलेगा। पेट दर्द में वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस (पेट का फ्लू), फूड पॉइजनिंग, फूड एलर्जी और कब्ज जैसे तमाम बीमारिशां शामिल हैं। 24 घंटे से ज्यादा समय से अगर पेट दर्द है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। पेशाब, उल्टी में खून आना, अचानक वजन कम होना, भूख न लगना, पेट में सूजन, तेज दर्द जैसे लक्षण किसी न किसी बीमारी के गंभीर लक्षण हो सकते हैं।

इन लक्षणों से रहें सावधान


कोलेसिस्टिटिस (Cholecystitis)

कोलेसिस्टिटिस (पित्ताशय) एक ऐसी स्थिति है जिसमें पित्ताशय की थैली में सूजन हो जाती है। इससे पेट के ऊपरी दाहिने हिस्से में अचानक तेजी से दर्द होने लगता है। यह कई बार दाहिने कंधे या पीठ तक भी पहुंच जाता है। इसके अलावा कोलेसिस्टिटिस के अन्य लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, उल्टी तेज से सांस लेने या खाना खाने के बाद उठने वाला दर्द हो सकता है।

इरिटेबल बॉउल सिंड्रोम (IBS)

इरिटेबल बॉउल सिंड्रोम हालांकि बहुत ज्यादा गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन इससे भी पेट दर्द बढ़ जाता है। IBS एक गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल बीमारी है जो बड़ी आंत को प्रभावित करती है। IBS के कारण पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। ऐसे में पेट में ऐंठन, सूजन, गैस, डायरिया, कब्ज जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

Lung: जहरीली हवाओं से छलनी हो रहे हैं फेफड़े, इन लक्षणों को कभी न करें इग्नोर

एपेंडिसाइटिस (Appendicitis)

एपेंडिसाइटिस में पेट में तेजी से दर्द उठता है। यह दर्द आमतौर पर नाभि के आसपास शुरू होता है। पेट के दाहिने निचले हिस्से तक महसूस होता है। यह द4द लगातार बढ़ता जाता है। ये खांसने या चलने पर भी महसूस होता है। इसमें बुखार, भूख ना लगना, उल्टियां भी हो सकती हैं। एपेंडिसाइटिस को एक मेडिकल इमरजेंसी माना जाता है। हालात खराब होने पर सर्जरी से अपेंडिक्स को हटाया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।