Stomach Pain: कई बार ऐसा होता है कि अचानक से हमारे पेट में दर्द (stomach Pain) होने लगता है। कभी-कभी खाना खाने के बाद एक अजीब से घबराहट होती और लगती है कि जैसे उल्टी ही होने वाली है। इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। इसकी कई वजह हो सकती हैं। कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के दो सबसे बड़े कारण हैं एसिड रिफ्लक्स (acid reflux) या पित्ताशय की थैली (gallbladder) जैसी तमाम समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में भूलकर भी इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पेट दर्द होने पर तुंरत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
