दिल्ली के एक स्टूडेंट ने अपने मैथ्स एग्जाम में हर सवाल के जवाब में Thala लिख दिया। ऐसा बहादुरी का काम इस दुनिया में दो लोग करते हैं जो धोनी के हार्ड कोर फैन हों और दूसरे जिन्हें एग्जाम से कोई लेना-देना ना हो। बस उन्हें वो लिखना है जो उन्हें आता है। द क्रिकेट लाउंज की रिपोर्ट के मुताबिक लड़के की पहचान गजोधर के रूप में की गई है। गजोधर एमएस धोनी के इतने बड़े फैन हैं कि खुद को एक सीरियस एग्जाम में पूर्व भारतीय कप्तान के तारीफ करने से नहीं रोक पाए। "थाला" एक तमिल शब्द है जिसे किसी नेता के प्रति सम्मान के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
