Get App

नोएडा में चौंकाने वाली घटना! लिव-इन पार्टनर से परेशान होकर बेरोजगार इंजीनियर ने की आत्महत्या

Noida Suicide News: एक दुखद घटना में राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक 27 वर्षीय इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें आरोप लगाया है कि उसकी लिव-इन पार्टनर उसे बेरोजगार होने के बाद बार-बार ताने मारती थी। तानों की वजह से वह काफी परेशान था

Akhileshअपडेटेड Dec 14, 2024 पर 10:16 PM
नोएडा में चौंकाने वाली घटना! लिव-इन पार्टनर से परेशान होकर बेरोजगार इंजीनियर ने की आत्महत्या
Noida Suicide News: मृतक की पहचान 27 वर्षीय मयंक चंदेल के रूप में हुई है। वह जलालाबाद का रहने वाला था

Noida Suicide News: राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में 'लिव इन' में रह रहे एक 27 वर्षीय इंजीनियर ने शुक्रवार (13 दिसंबर) को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें आरोप लगाया कि उसकी लिव-इन पार्टनर उसे बेरोजगार होने के बाद बार-बार ताने मारती थी। पुलिस ने बताया कि सेक्टर-113 थाना क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में रहने वाले युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसके साथ लिव इन में रह रही युवती से पूछताछ की जा रही है।

थाना सेक्टर-113 के प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान 27 वर्षीय मयंक चंदेल के रूप में हुई है। युवक शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि मंयक युवती के साथ पिछले तीन-चार साल से लिव इन में रह रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा शिकायत देने पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

सुसाइड नोट के अनुसार, मृतक इंजीनियर ने बेरोजगारी के कारण मानसिक तनाव से गुजर रहा था। NDTV के मुताबिक, कपल नोएडा के सेक्टर 73 में चार साल से साथ रह रहे थे। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि उसकी बेरोजगारी के बारे में उसके साथी के ताने और "घर पर बैठकर सारा दिन खाना" जैसी टिप्पणियों ने उसके तनाव को और बढ़ा दिया। उसने कहा कि वह इन सभी कारणों से आत्महत्या कर रहा है, लेकिन इसके लिए उसने किसी को दोषी नहीं ठहराया।

शुक्रवार शाम को ऑफिस से घर लौटने के बाद चंदेल की लिव-इन पार्टनर ने उनके अपार्टमेंट में पंखे से लटकी लाश देखी। उसने पुलिस को सूचना दी और सेक्टर 113 थाने की एक टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें