सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' भले ही जमकर कमाई कर रही हो लेकिन एक्टर की मुसीबतें कहीं से भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक अखबार में बैंक ने एक ऐड दिया है जिसमें 25 सितंबर को Sunny Villa की ऑनलाइन बोली लगने वाली है। पैसे ना भर पाने की वजह से उनका घर बिकने जा रहा है। नोटिस के मुताबिक अजय सिंह देओल ऊर्फ सनी देओल ने बैंक ऑफ बड़ौदा से 55,99,80,766.33 रुपए का लोन लिया था। इस लोन के गैरेंटर भी वही थे। बैंक ने ऐलान किया है कि इस प्रॉपर्टी की ऑनलाइन बोली लगाई जाएगी ताकि एक्टर से 55.99 करोड़ रुपए वसूले जा सकें।
