Supertech Twin Tower Demolition: नोएडा में स्थित सुपरटेक के गगनचुंबी इमारत ट्विन टावरों को गिराने की तैयारी पूरी हो चुकी है। दिल्ली के कुतुब मीनार से भी ऊंचे नोएडा में स्थित सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर 28 अगस्त को ध्वस्त की जाने वाली भारत की सबसे ऊंची इमारतें बन जाएंगी। ट्विन टावर को 28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे धराशायी कर दिया जाएगा। प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने बताया कि 100 मीटर से थोड़ी ज्यादा ऊंची इमारतें 10 सेकंड में ताश के पत्तों से बने घर की तरह ढह जाएंगी।
