Get App

Twin Towers Demolition: 28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे गिरेगा नोएडा का ट्विन टावर, पड़ोसी निवासियों को सुबह 7 बजे खाली करने होंगे फ्लैट

नोएडा के सेक्टर 93-ए स्थित एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज के फ्लैट में रहने वाले लोगों को अवैध निर्माण के ढहाए जाने वाले दिन (28 अगस्त) सुबह 7 बजे से अपने फ्लैट खाली करने होंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2022 पर 2:33 PM
Twin Towers Demolition: 28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे गिरेगा नोएडा का ट्विन टावर, पड़ोसी निवासियों को सुबह 7 बजे खाली करने होंगे फ्लैट
Supertech के ट्विन टावर्स को 28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे ध्वस्त कर दिया जाएगा

Supertech Twin Towers Demolition: नोएडा के सेक्टर 93-ए में अवैध रूप से बने सुपरटेक के ट्विन टावर्स को 28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे ध्वस्त कर दिया जाएगा। नोएडा के सेक्टर 93-ए स्थित एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज के फ्लैट में रहने वाले लोगों को अवैध निर्माण के ढहाए जाने वाले दिन (28 अगस्त) सुबह 7 बजे से अपने फ्लैट खाली करने होंगे।

सुपरटेक के दोनों टावरों की ध्वस्तीकरण संबंधी तैयारियों के लिए गुरुवार शाम को नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई। बैठक में सुपरटेक, पुलिस, ध्वस्तीकरण मे लगी एडफिस कंपनी के अधिकारी, आसपास की सोसाइटी के अपार्टमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में तय किया गया कि सुरक्षा स्टाफ दोपहर 12 बजे तक सोसाइटी मे रह सकते हैं, लेकिन इसके बाद उन्हें भी दोनों परिसरों को खाली करना होगा। दोनों सोसायटी में रहने वाले लोगों को अपने-अपने वाहन भी परिसर से बाहर निकालने होंगे। यदि किसी के पास एक से ज्यादा वाहन है और सड़क पर वाहन खड़ा करने की जगह नहीं है तो प्राधिकरण ने इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें