Surat Bank Robbery: न अलार्म बजा, न CCTV ने किया काम.. सूरत में बैंक के लॉकर रूम से कैश और ज्वेलरी उड़ा ले गए चोर

किम चौराहे पर डकैती सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को हुई और बैंकिंग कर्मचारियों को मंगलवार की सुबह इसका पता चला। बैंक के अंदर सोफे पर सेब के टुकड़े, खीरे के टुकड़े, एक खाली प्लास्टिक का डिब्बा और एक गिलास पड़ा मिला। कुछ रिपोर्टों से पता चला है कि एक इलेक्ट्रिक कटर भी मौके पर पाया गया था, जिसके बारे में शक है कि लॉकर तोड़ने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया था

अपडेटेड Dec 19, 2024 पर 9:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Surat Bank Robbery: न अलार्म बजा, न CCTV ने किया काम.. सूरत में बैंक के लॉकर रूम से कैश और ज्वेलरी उड़ा ले गए चोर

चोरों के एक समूह ने सूरत में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) ब्रांच की दीवार में एक बड़ा छेद कर दिया, छह लॉकर तोड़ दिए और लाखों रुपये की कैश, ज्वेलरी और दूसरा कीमती सामान चुरा लिया। ये एक ऐसी डकैती थी, जिसे इस तरह से अंजाम दिया गया कि बैंक में कोई अलार्म नहीं बजा और पुलिस को अब सुराग ढूंढने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। किम चौराहे पर डकैती सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को हुई और बैंकिंग कर्मचारियों को मंगलवार की सुबह इसका पता चला।

बैंक के अंदर सोफे पर सेब के टुकड़े, खीरे के टुकड़े, एक खाली प्लास्टिक का डिब्बा और एक गिलास पड़ा मिला। कुछ रिपोर्टों से पता चला है कि एक इलेक्ट्रिक कटर भी मौके पर पाया गया था, जिसके बारे में शक है कि लॉकर तोड़ने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, चोर दीवार में दो फुट का छेद कर लॉकर रूम में दाखिल हुए। पकड़े जाने के जोखिम को कम करने के लिए, उन्होंने CCTV कैमरों को डिएक्टिव करने के लिए केबल काट दी और बैंक के अलार्म भी तोड़ दिए।


पुलिस ने कहा कि चोरों ने 70 से ज्यादा लॉकरों में से छह को तोड़ दिया, कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया, जिसमें ज्यादातर कैश और आभूषण शामिल थे और फिर घटनास्थल से भाग गए। कितना सामान चोरी हुआ इसका तुरंत पता नहीं चल सका है।

पुलिस अब सुराग ढूंढने के लिए आसपास की सड़कों के CCTV फुटेज की जांच कर रही है।

जिला पुलिस प्रमुख हितेश जॉयसर ने कहा, "घटना कोसंबा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई। एक डॉग स्क्वायड और कई दूसरी टीमें मौके पर हैं। मौके पर कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। हम बैंक के पास लगे CCTV की जांच कर रहे हैं। मामले की जांच चल रही है।"

Delhi Murder: दिल्ली में रेस्टोरेंट कर्मचारी ने साथी से की लड़ाई, फिर सिर पर मारा डंबल, हुई मौत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।