बॉलीवुड एक्ट्रेस Swara Bhaskar मां बनने जा रही हैं। स्वरा भास्कर ने शादी के चार महीने बाद ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर की है। ट्विटर पर अपडेट देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि वो बेहद एक्साइटेड हैं। लिखती हैं कि कभी-कभी आपकी सारी दुआएं एकसाथ कुबूल कर ली जाती हैं। हम एक नई दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। स्वरा भास्कर ने इसी के साथ हैशटैग में फैमिली और कमिंग सून भी लिखा है।
