तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम (Ma Subramanian) ने बुधवार को बताया कि राज्य में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर कुल 45 हो गए हैं। जितने भी ओमीक्रोन के मरीज सामने आए हैं, सबको दो बार वैक्सीन लगाई जा चुकी थी और उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।
तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम (Ma Subramanian) ने बुधवार को बताया कि राज्य में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर कुल 45 हो गए हैं। जितने भी ओमीक्रोन के मरीज सामने आए हैं, सबको दो बार वैक्सीन लगाई जा चुकी थी और उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि राज्य की राजधानी चेन्नई में ओमीक्रोन के खतरे के बीच होटलों और सार्वजनिक स्थानों (public places) पर नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी गई है।
चेन्नई पुलिस ने लोगों से 31 दिसंबर को नए साल का जश्न मनाने के लिए समुद्र के तटों और सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र नहीं होने की अपील की है। शहर की पुलिस (city police) ने रिसॉर्ट्स (resorts), फार्महाउस (farmhouses) और क्लबों (clubs) पर नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी है। हालांकि, होटल 31 दिसंबर की रात 11 बजे तक खुले रह सकते हैं।
तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव (Health Secretary) जे राधाकृष्णन (J Radhakrishnan) ने कहा कि चेन्नई में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अस्पतालों में अब बेड ऑक्यूपेंसी का लेवल बहुत कम है।
चेन्नई पुलिस की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, 31 दिसंबर को रात 9 बजे से मरीना (Marina), इलियट्स (Elliots) और अन्य समुद्र के तटों के पास मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी जाएगी। पुलिस ने कहा कि लोगों को कामराजार सलाई (Kamarajar Salai), आर के सलाई (R K Salai), राजा सलाई (Rajaji Salai) और अन्ना सलाई (Anna Salai) जैसे समुद्र तटों के पास सड़कों पर वाहन पार्क करके नए साल का जश्न नहीं मनाना चाहिए। इसके साथ ही अपार्टमेंट परिसरों (apartment complexes) में भीड़-भाड़ के साथ किसी भी तरह के समारोह की अनुमति नहीं दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मंगलवार को चेन्नई में 23,000 कोविड टेस्ट किए गए थे, आने वाले समय में इसमें और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर को राज्य के सीएम MK Stalin के साथ कोविड-19 की स्थिति पर समीक्षा बैठक की जाएगी।
बता दें कि तमिलनाडु में मंगलवार को कोरोना वायरस के 619 नए मामले सामने आए थे। जिसमें से एक दिन में 638 मरीज ठीक हो चुके थे और 6 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई थी। राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 27,45,261 हो गई है। अब तक राज्य में 27,01,974 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं और कुल 36,750 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 6,537 है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।