Get App

तमिलनाडु में ओमीक्रोन के कुल 45 मामले आए सामने, चेन्नई में नए साल के जश्न में लगी पाबंदी

चेन्नई पुलिस ने रिसॉर्ट्स, फार्महाउस और क्लबों में नए साल के जश्न पर रोक लगा दी है। हालांकि होटल 31 दिसंबर को रात 11 बजे तक खुले रह सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 29, 2021 पर 3:26 PM
तमिलनाडु में ओमीक्रोन के कुल 45 मामले आए सामने, चेन्नई में नए साल के जश्न में लगी पाबंदी
चेन्नई में नए साल के जश्न पर लगी रोक

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम (Ma Subramanian) ने बुधवार को बताया कि राज्य में ओमीक्रोन के मामले बढ़कर कुल 45 हो गए हैं। जितने भी ओमीक्रोन के मरीज सामने आए हैं, सबको दो बार वैक्सीन लगाई जा चुकी थी और उनमें कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि राज्य की राजधानी चेन्नई में ओमीक्रोन के खतरे के बीच होटलों और सार्वजनिक स्थानों (public places) पर नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी गई है।

चेन्नई पुलिस ने लोगों से 31 दिसंबर को नए साल का जश्न मनाने के लिए समुद्र के तटों और सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र नहीं होने की अपील की है। शहर की पुलिस (city police) ने रिसॉर्ट्स (resorts), फार्महाउस (farmhouses) और क्लबों (clubs) पर नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी है। हालांकि, होटल 31 दिसंबर की रात 11 बजे तक खुले रह सकते हैं।

Omicron Updates: इन 8 राज्यों ने नए साल के जश्न पर लगाई पाबंदी, देखिए पूरी लिस्ट

तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव (Health Secretary) जे राधाकृष्णन (J Radhakrishnan) ने कहा कि चेन्नई में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अस्पतालों में अब बेड ऑक्यूपेंसी का लेवल बहुत कम है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें