Get App

Taylor Swift Concert: ऐसे बुक करें Taylor Swift के Eras Tour की टिकटें, आखिरी मिनट बुकिंग के लिए अपनाएं ये तरीका

Taylor Swift Eras Tour: 33 वर्षीय Taylor Swift के लोग बेहद दीवाने हैं। उनकी सिंगिग का ये जादू ही है कि लोग उनके Eras Tour के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। अगर आप भी Taylor के डाय हार्ट फैन हैं और इस टूर को मिस नहीं करना चाहते हैं तो टिकट के लिए पेश है आसान सी तकनीक। आप सही समय पर आखिरी मिनट बुकिंग कर सकते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 23, 2023 पर 12:25 PM
Taylor Swift Concert: ऐसे बुक करें Taylor Swift के Eras Tour की टिकटें, आखिरी मिनट बुकिंग के लिए अपनाएं ये तरीका
Taylor Swift का Eras Tour 17 मार्च से लेकर 9 अगस्त 2023 के बीच ऑर्गेनाइज किया जा रहा है।

Eras Tour Ticket: अगर आप भी हॉलीवुड सिंगर Taylor Swift के फैन हैं और उनके Eras टूर में जाना चाहते हैं। तो हम आपके लिए सस्ती टिकट बुक करने का फंडा लेकर आए हैं। वैसे सिंगर के टूर की टिकट को हासिल करने के लिए फैंस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। टिकटों के लिए पैसा होने के साथ-साथ आपका लक भी मायने रखता है। वहीं अगर आप सही कीमत पर टिकट खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास सही सॉर्स होना बहुत जरूरी है। कुछ फैंस तो इतने लकी होते हैं कि वो सही जगह पर सही समय पर पहुंचे के लास्ट मिनट में भी टिकट हासिल कर लेते हैं। आइए इन लकी फैंस की टिकट हासिल करने की तकनीक आपको बताते हैं।

टिकट की कीमत उड़ा देगी होश

Taylor Swift के कॉन्सर्ट की सबसे सस्ती टिकट की कीमत लगभग 70,000 रुपए है। वहीं आगे की कतार में बैठकर अगर आप कॉन्सर्ट का मजा उठाना चाहते हैं तो आपको लगभग 7 लाख रुपए खर्च करने होंगे। कुछ लोग खास इवेंट और कॉन्सर्ट की टिकटें हासिल करने के लिए Ticketmaster की साइट को जरूर खंगालते हैं। इस साइट पर हाल ही में स्विफ्ट के कॉन्सर्ट की कुछ टिकटें रिलीज की गईं। टिक टॉक पर कुछ यूजर्स ने Taylor Swift  के कॉन्सर्ट की टिकट हासिल करने का एक आसान तरीका बताया है। टिक टॉक यूजर Jamie ने कुछ वीडियोज पोस्ट की हैं। इन वीडियोज में Taylor Swift के Eras Tour की टिकटों को सही कीमत में खरीदने की आसान तकनीक बताई गई है।

ऐसे खरीदें आसानी से टिकट

Jamie ने अपने फॉलोअर्स को ट्विटर पर @erastourticks अकाउंट फॉलो करने की सलाह दी है। इस अकाउंट पर Ticketmaster की नोटिफिकेशन जारी की जाती है। जब भी Ticketmaster पर टिकटों के दाम गिरते हैं ट्विटर पर तुरंत ट्वीट कर दिया जाता है। हालांकि टिकट मिलेगा या नहीं मिलेगा इसकी कोई कंफर्मेशन नहीं है लेकिन परफॉर्मेंस डेट तक लोगों के बीच सही इंफॉर्मेशन पहुंचाई जाती है। Jamie ने हिदायत दी है कि टूर से एक हफ्ता या कुछ दिन पहले Ticketmaster एक्स्ट्रा टिकट रिलीज करता है। ऐसे में @erastourticks को फॉलो आप नोटिफिकेशन रिसीव कर सकते हैं।

सोशल मीडिया से लें मदद

Jamie की वीडियो में एक और शख्स का जिक्र किया गया है इस टिक टॉक यूजर का अकाउंट है @christiancubacub। ये शख्स अकसर टिक टॉक पर लाइव जाकर  Ticketmaster के सरप्राइज टिकटों के बारे में बताता है। अगर आप कॉन्सर्ट से एक दिन पहले टिकट पाना चाहते हैं तो इन्हें भी फॉलो कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि Ticketmaster पर जाकर लाइव अपडेट्स लेना बहुत ही थकाऊ और उबाऊ काम है। इसके अलावा अगर आप किसी से टिकट खरीदना चाहते हैं और resale ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो इसके चांसेस बेहद कम हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें