Get App

जोमैटो और ब्लिंकिट में भाई-बहन वाली चुहलबाजी, लोगों की आ रही मजेदार प्रतिक्रियाएं

आज राखी का पर्व है। यह भाई-बहन का पर्व है। भाईयों-बहनों के बीच जैसी नोंक-झोंक होती है, वैसा ही नजारा आज राखी के मौके पर जोमेटो (Zomato) और इसकी सब्सिडियरी ब्लिंकिट (Blinkit) की चुहलबाजी में दिखा। ब्लिंकिट पहले जोमैटो की नहीं थी बल्कि जोमैटो ने इसे करीब दो साल पहले अगस्त 2022 में खरीद लिया था। आमतौर पर राखी का त्योहार अगस्त महीने में ही पड़ता है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 27, 2024 पर 1:25 PM
जोमैटो और ब्लिंकिट में भाई-बहन वाली चुहलबाजी, लोगों की आ रही मजेदार प्रतिक्रियाएं
ग्रॉसरी डिलीवरी करने वाली ब्लिंकिट (पूर्व नाम Grofers) ने रक्षाबंधन के लिए खास योजना तैयार की थी। आज 19 अगस्त तक के लिए इसके प्लेटफॉर्म पर इंटरनेशनल ऑर्डर्स का फीचर एक्टिवेट है।

आज राखी का पर्व है। यह भाई-बहन का पर्व है। भाईयों-बहनों के बीच जैसी नोंक-झोंक होती है, वैसा ही नजारा आज राखी के मौके पर जोमेटो (Zomato) और इसकी सब्सिडियरी ब्लिंकिट (Blinkit) की चुहलबाजी में दिखा। ब्लिंकिट पहले जोमैटो की नहीं थी बल्कि जोमैटो ने इसे करीब दो साल पहले अगस्त 2022 में खरीद लिया था। आमतौर पर राखी का त्योहार अगस्त महीने में ही पड़ता है। आज राखी के मौके पर जोमैटो ने ब्लिंकिट को एडॉप्टेड सिस्टर कहते हुए राखी की बधाई दी। इस पर ब्लिंकिट ने चुहलबाजी करते हुए लिखा कि एडॉप्टेड नहीं एक्वायर्ड होता, इतना बड़ा होगा पता नहीं कब सीखेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें