तेलंगाना के उप्पल से एक बड़ा ही डराने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी और शव को बेंगलुरु के पास कर्नाटक में फेंकने के लिए कम से कम 800 Km की यात्रा की। पुलिस ने कहा कि महिला ने 8 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति हड़पने के लिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया- आरोपी पत्नी निहारिका, उसका प्रेमी निखिल और एक और आरोपी अंकुर, जिन्होंने बिजनेसमैन के पैसे के लिए हत्या की साजिश को अंजाम दिया और शव को ठिकाने लगाने के लिए राज्य बदले।
